Breaking News

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 30 घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

ghanty

IMG 20240910 WA0035 4

बांकुड़ा : एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कम से कम 30 लोग घायल हो गए l घटना सोनामुखी थाना क्षेत्र के चुरामणिपुर वन क्षेत्र में घटी l घायलों को सोनामुखी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है l दो लोगो की शारीरिक स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बिष्णुपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को यात्रियों से भरी एक निजी बस बिष्णुपुर से सोनामुखी की ओर आ रही थी l तेज रफ्तार बस चुरामणिपुर से सटे इलाके में पहुंची और उसका एक अगला पहिया फट गया l इसके बाद तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई l इस घटना में कम से कम 30 यात्रियों के घायल होने की खबर पाई जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 4 5
Users Today : 9
Users Yesterday : 37