
आसनसोल : आसनसोल रेलवे स्टेशन के पास से रेल पार जाने वाले पुल के हल्की बारिश में ही पानी का जमाव हो गया जिससे हर आने जाने वाले यात्री एवं आम आदमियों को परेशानी हो रही है l बताया जा रहा सड़क पर ड्रेन के ढक्कन भी खुले हैं, जिस कारण कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है l आने जाने वाले यात्री इस ड्रेन में समा सकते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका है l एक राहगिर ने कहा कि हर साल इसी तरह यहां पर थोड़ी सी बारिश होने के बाड़ पानी जम जाता है l रेल प्रशासन रेलवे स्टेशनों को बनाने, संवारने में लगे है l कम से कम ये रास्ते भी संवार दें l जब से यह बगल में मॉल बना है, इसके कारण यहां पर पानी जमना शुरू हो गया है l पानी इतना जाम है की मोटरसाइकिल जाने वाले भी नहीं जा पा रहे हैं l कमर तक पानी भर जा रहा है l चारों तरफ रेल उन्नति कर रहा है लेकिन आसनसोल का रेलपार जाने वाला यह ब्रिज अभी तक उन्नति नहीं कर पाया l ब्रिज के नीचे जो ड्रेन है उनके ढक्कन भी खुल चुके हैं l कभी भी घटनाएं घट सकती है l इस गंदे पानी के बीच में होकर यात्रियों को जाना आना पड़ रहा है l हम आसनसोल के डीआरएम से अनुरोध करेंगे कि इस स्थिति को देखें और इसमें सुधार करें l जिस तरह से स्टेशनों एवं रेल में नवीनीकरण किया जा रहा है, इन रास्तों को भी नवीनीकरण किया जाए l क्योंकि जब रास्ते ठीक होंगे तभी पैसेंजर आएंगे अन्यथा यात्री नहीं रहने से रेल किस काम की।















Users Today : 9
Users Yesterday : 37