Breaking News

भारी बारिश के कारण गौशाला की दीवार गिरने से एक व्यक्ति और एक गाय की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

IMG 20240910 WA0035 4

बाराबनी : लगातार बारिश के बीच सोमवार सुबह आसनसोल के बाराबनी ब्लॉक के इटापाड़ा ग्राम पंचायत के रानीगंज चट्टी गांव में मवेशी बचाने के प्रयास में घर की गौशाला की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई l इस घटना में गौशाला की टूटी दीवार के नीचे दबकर एक गाय की भी मौत हो गयी l एक अन्य गाय घायल हो गई। मृतक का नाम अशोक बंदोपाध्याय (52) है l बंदोपाध्याय परिवार की गौशाला में करीब 20/25 गायें रखी हुई थीं l गौशाला के मालिक परिवार के सदस्य अशोक बंदोपाध्याय को सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक गौशाला से तेज आवाज सुनाई दी। उसने चाचा भोलानाथ बंदोपाध्याय को इसके बारे में बताया और गौशाला में गायों को खोलने चला गया। भोलानाथ बाबू भी अपने भतीजे के साथ गौशाला चले गये। गौशाला में गायों को खोलते समय दीवार गिर गई। भोलानाथ बाबू की चीख पर घर के सदस्य और आसपास के लोग दौड़ पड़े। 52 वर्षीय अशोक बाबू के साथ उस दीवार के नीचे कई गायें दब गई l इसके बाद सभी ने दीवार का मलबा हटाया तो उसके नीचे अशोक बाबू बेहोश पड़े थे। उनके साथ दो गायें भी दफन थी। अशोक बाबू को तुरंत केलेजोरा ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, दीवार के मलबे में दबी दो गायों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी गाय घायल हो गई।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 4 5
Users Today : 9
Users Yesterday : 37