राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर भीषण दुर्घटना, बैंक कर्मी की दर्दनाक मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

रानीगंज : रानीगंज-सिउड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना में कुनूस्तोड़िया कोलियरी के काली मंदिर इलाके के निवासी और सहकारी बैंक के कर्मी, 54 वर्षीय सुबीर घोष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबीर घोष अपनी स्कूटी पर पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाकर निकल रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

ghanty

IMG 20240910 WA0035

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की गति अत्यधिक थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे स्कूटी सवार घोष को टक्कर लगी। यह हादसा इतना भयानक था कि सुबीर घोष की तत्काल मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही रानीगंज थाना के पंजाबी मोड़ पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक घटना के बाद फरार हो गया। इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

IMG 20240918 WA0025स्थानीय लोगों ने इस हादसे को लेकर गहरा दुःख व्यक्त किया है और क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 8 3
Users Today : 25
Users Yesterday : 22