जर्जर ड्रेन और सड़क की समस्या से त्रस्त स्थानीय जन, मेयर की सक्रियता से मिली राहत

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

ghantyबराकर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 66 के मुरली नगर में सड़क के मध्य स्थित एक लंबे समय से जर्जर ड्रेन ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को इस समस्या के चलते भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय महिलाओं और अन्य नागरिकों ने इस मुद्दे को लेकर पार्षद से कई बार गुहार लगाई, लेकिन पार्षद के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

 

IMG 20240910 WA0035

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने पार्षद से समस्या का समाधान मांगा, तो उन्होंने निराशाजनक ढंग से कहा कि यह केवल एक छोटी समस्या है, जिसे वे अपने निजी खर्च पर ठीक कर लें। इस पर स्थानीय निवासियों ने और भी गुस्सा होकर वार्ड अध्यक्ष बदरे आलम और महिला वार्ड अध्यक्ष आशा देवी एवं अंकुश मंडल के पास जाकर अपने मुद्दे का समाधान मांगा।

आशा देवी, बदरे आलम और अंकुश मंडल ने इस गंभीर मामले को लेकर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उन्हें एक लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में यह अनुरोध किया गया कि पूजा एवं छठ पर्व को देखते हुए इस कार्य को शीघ्रता से संपन्न करने की कृपा की जाए।

मेयर ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए 15 दिनों के भीतर ड्रेन एवं सड़क मरम्मत कार्य शुरू करने का आदेश दिया। इस निर्णय के बाद स्थानीय लोगों ने मेयर विधान उपाध्याय के प्रति अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं, पार्षद के प्रति स्थानीय जनों ने भारी नाराजगी व्यक्त की, यह दर्शाते हुए कि यदि समस्या को समय पर गंभीरता से लिया जाता, तो इतना कठिनाई नहीं होती।

IMG 20240918 WA0025

 

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 8 3
Users Today : 25
Users Yesterday : 22