दुर्गोत्सव में सियासत: आर.जी. कर कांड पर टीएमसी – बीजेपी का आरोपों की जंग शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241010 WA0119

ghanty

आसनसोल: कोलकाता स्थित आर.जी. कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पश्चिम बंगाल में आंदोलन की आग को और भड़काया है। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यह आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस आंदोलन की चिंगारियाँ न केवल कोलकाता बल्कि अन्य जिलों में भी छोटे-छोटे विरोध प्रदर्शनों के रूप में फैल रही हैं। भाजपा और सीपीएम इस मुद्दे को अपनी राजनीति का सबसे प्रभावी हथियार बनाकर तृणमूल सरकार को घेर रही हैं।

IMG 20240910 WA0035

इसी पृष्ठभूमि में राज्यभर में दुर्गोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। दुर्गोत्सव बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसका लोग पूरे वर्ष प्रतीक्षा करते हैं। ऐसे में, दुर्गोत्सव के समय इस जघन्य घटना का सामने आना जनभावनाओं को आहत कर गया है। समाज में आक्रोश है और हर व्यक्ति, विशेषकर महिलाएँ, इस घटना को लेकर न्याय की माँग कर रही हैं। इस बीच, भाजपा और सीपीएम ने दुर्गोत्सव में उत्सव न मनाने की घोषणा की और आंदोलन को जारी रखने की बात कही है।

हालांकि, बुधवार को जब आसनसोल के बर्नपुर स्थित एक दुर्गापूजा पंडाल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल को धुनुची नृत्य करते देखा गया, तो इसे लेकर विवाद गहरा गया। हाल ही में पंडाल उद्घाटन के दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए दुर्गोत्सव का बहिष्कार करने की बात कही थी, लेकिन नृत्य करती दिखने के बाद वह खुद ही अपने बयान से पीछे हटती नजर आईं। इस पर तृणमूल के राज्य सचिव वी. शिवदासन दासू और पार्षद जीतू सिंह ने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और सीपीएम दुर्गोत्सव का बहिष्कार करने की बात करते हैं, लेकिन खुद उत्सव में शामिल होकर नृत्य कर रहे हैं।

तृणमूल नेताओं ने भाजपा-सीपीएम पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे दुर्गापूजा को लेकर राजनीति करते हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। शिवदासन दासू ने आरोप लगाया कि “यह दोनों दल केवल नाटक कर रहे हैं, जिसकी असलियत अब राज्य की जनता भली-भाँति समझ चुकी है। यही कारण है कि हर चुनाव में भारी मतों से तृणमूल सत्ता में आती है, जबकि भाजपा और सीपीएम के सत्ता के सपने अधूरे ही रह जाते हैं।”

IMG 20240918 WA0025

विधायक पॉल ने बुधवार को पंडाल में माँ दुर्गा का स्वागत करते हुए राज्यवासियों को शुभकामनाएँ दीं और यह भी कहा कि जैसे राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ वे विरोध करती रहेंगी, वैसे ही माँ की अराधना भी करती रहेंगी।

 

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 0 9
Users Today : 3
Users Yesterday : 22