
आसनसोल : शारदीय नवरात्र की महानवमी के शुभ अवसर पर महावीर स्थान में महावीर स्थान सेवा समिति द्वारा कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जहां माँ दुर्गा के नौ रूपों के प्रतीक स्वरूप नौ कन्याओं का विधिवत पूजन संपन्न हुआ। इस अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्माराधना की और कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उन्हें नमन किया।
समिति के सचिव अरुण शर्मा के नेतृत्व में संपन्न इस आयोजन में अभिषेक बर्मन, मनीष भगत सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कन्याओं के पादप्रक्षालन के पश्चात उन्हें चुनरी ओढ़ाकर, पुष्प अर्पित कर पूजित किया गया। तत्पश्चात उन्हें उपहार एवं प्रसाद प्रदान किया गया, जिसमें मिष्ठान्न, फल एवं पूजन सामग्रियाँ सम्मिलित थीं।


इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति के प्रति सम्मान और आस्था को जागृत करना था। आयोजन की शोभा व भक्तों की आस्था से सम्पूर्ण वातावरण भक्ति-भावना से ओत-प्रोत हो गया, जिससे सभी श्रद्धालुओं में असीम संतोष और पुण्य भाव का संचार हुआ।
















Users Today : 2
Users Yesterday : 22