स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के दौरान आज समीक्षा एवं स्वच्छता रैली का हुआ आयोजन”

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आद्रा मंडल : आद्रा मंडल द्वारा 1 अक्टूबर 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में आज, 15 अक्टूबर 2024 को स्वच्छता जागरूकता रैली और समीक्षा अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान मंडल के प्रमुख स्टेशनों जैसे आद्रा, पुरुलिया, बोकारो, बाँकुड़ा सहित अन्य विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

IMG 20240910 WA0035 1

IMG 20241015 WA0064

इस अभियान में यात्रियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हस्ताक्षर अभियान और कचरा उठाने के लिए प्लॉगिंग इवेंट्स का भी आयोजन किया गया। यात्रियों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया गया।इस सम्पूर्ण स्वच्छता पखवाड़े के दौरान कई गतिविधियाँ सफलतापूर्वक आयोजित की गईं, जिनमें स्वच्छता शपथ, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, प्रशिक्षण कार्यक्रम, मेरी सीट, मेरा डिब्बा, स्वच्छ स्टेशन (प्रमुख स्टेशन), फिल द डस्टबिन, स्वच्छ रेलगाड़ी (विशेष और अन्य गाड़ियाँ), स्वच्छ पटरियाँ के तहत पटरियों की सफाई और खुले में शौच रोकने के लिए जागरूकता अभियान, स्वच्छ परिसर (कार्य स्थल और आवासीय परिसर), स्वच्छ आहार (खाद्य स्थल), स्वच्छ जल (पेयजल), स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पर्यावरण, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ विषय पर प्रदर्शनी, स्वच्छता प्रतियोगिता, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का अभियान आदि शामिल है।
रेलवे प्रशासन सभी यात्रियों और आम जनता से अपील करता है कि वे इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। कृपया रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में शौचालयों का उचित उपयोग करें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।

IMG 20240918 WA0025

 

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 0 9
Users Today : 3
Users Yesterday : 22