
पांडवेश्वर : दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के चंद्रडांगा ग्राम में सोमवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए। चंद्रडांगा के मिताली संघ सोला आना द्वारा आयोजित इस दुर्गा पूजा का आयोजन क्षेत्र के कृषक समुदाय द्वारा पिछले 27 वर्षों से किया जा रहा है। प्रतिमा को ट्रैक्टर पर चढ़ाए जाने के दौरान विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विसर्जन की तैयारी के समय कुछ उपद्रवियों ने आकर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों पर अचानक हमला कर दिया। इसी संघर्ष में दुर्गा प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए उदय कुमार घोष को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोमवार और मंगलवार को पुलिस बल को क्षेत्र में तैनात रखा गया।
सूत्रों के अनुसार, झगड़े में शामिल दोनों गुट सत्ताधारी दल के समर्थक बताए जा रहे हैं। पूजा कमेटी ने आरोप लगाया कि हमले में क्षेत्र की एक महिला नेत्री के पति का हाथ है, लेकिन इस मामले पर सत्ता पक्ष का कोई भी प्रतिनिधि टिप्पणी करने से बच रहा है।
















Users Today : 3
Users Yesterday : 22