स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत आसनसोल मंडल में जागरूकता रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

ghanty

आसनसोल : चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के तहत, स्वच्छता और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर, 2024 को आसनसोल मंडल में कई जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। आसनसोल स्टेशन में स्वच्छ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय जन-समुदायों की सक्रिय भागीदारी रही।

IMG 20241015 WA0073

पानागढ़ स्टेशन पर यात्रियों और कर्मचारियों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के महत्त्व के बारे में शिक्षित करने के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तरह रानीगंज स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता पहल ने यात्रियों और विक्रेताओं के बीच स्वच्छता कार्य-प्रणाली को प्रोत्साहित किया।

IMG 20240910 WA0035 1

IMG 20241015 WA0080

मधुपुर में स्टेशन और इसके आस-पास की कॉलोनी में व्यापक स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित की गई, जिसमें आवासीय और सार्वजनिक क्षेत्रों में स्वच्छता के महत्त्व पर जोर दिया गया। रैली में रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।

सीतारामपुर स्टेशन पर भी जागरूकता रैली आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वच्छता की वकालत की और एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित किया। अंडाल स्टेशन पर भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सामूहिक प्रयासों के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मंडल की प्रतिबद्धता को मजबूत किया गया।

IMG 20240918 WA0025

ये रैलियाँ और कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़ा 2024 का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य आसनसोल मंडल के भीतर रेलवे स्टेशनों और आसपास के समुदायों में स्वच्छता, सफाई और पर्यावरणीय स्थिरता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

 

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 1 0
Users Today : 4
Users Yesterday : 22