
आसनसोल : सेल आईएसपी (इस्को स्टील प्लांट ) के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार ‘मियावाकी परियोजना’ के तहत एसटीसी परेड ग्राउंड न्यू टाउन में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस पहल को ‘दिव्यार्थी ऑक्सीजन रिप्लेसमेंट मिशन’ (डीओआरएम) के अंतर्गत चलाया गया, जिसमें ‘मियावाकी फॉरेस्ट’ अवधारणा का अनुसरण किया गया। इस अवसर पर एके सिन्हा ने परियोजना के प्रभारी के रूप में भूमिका निभाई।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड में कुल 1000 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितियों में पूर्व आईएसपी ईडी एमएम राजीव कुमार, ईडी पी एंड ए यूपी सिंह, सीआईएसएफ के डीआइजी प्रबोध चंद्रा, ईडी वर्क्स एमआर गुप्ता, ईडी (एफ एंड ए) मोहित मालपानी और सीएमओ सुशांत सिन्हा शामिल थे। सीआईएसएफ के डीआईजी प्रबोध चंद्रा ने बताया कि मियावाकी परियोजना के तहत इस अभियान को अमल में लाया गया,

जिसका उद्देश्य अल्प क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है ताकि हरित क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके।गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ की सभी यूनिट्स में मियावाकी वन विकसित करने का निर्देश दिया है, जिसके तहत बर्नपुर यूनिट ने इस अभियान को गति दी। इस परियोजना के माध्यम से सीआईएसएफ के जवानों ने एक सामूहिक प्रयास में परेड ग्राउंड में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।मियावाकी फॉरेस्ट पद्धति की विशेषता यह है कि यह परंपरागत तरीकों की अपेक्षा कम भूमि में अधिक पौधों को संगठित रूप में उगाने की विधि प्रदान करती है, जिससे वनस्पति के विकास की दर भी अधिक रहती है। इसके तहत पौधों के घनत्व में वृद्धि के साथ-साथ ऑक्सीजन उत्सर्जन भी अधिक होता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई दिशा मिलती है।















Users Today : 4
Users Yesterday : 22