चोरी करते पकड़ा गया युवक, ईमानदारी से कबूल किया जुर्म

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

कुल्टी : गुरुवार सुबह कुल्टी के कॉलेज रोड पर स्थित प्रजापति मैरिज हॉल के सामने एक घर में चोरी करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। सुबह करीब 7 बजे हुई इस घटना में स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए चोर को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया।आरोपी युवक ने अपना नाम सुकुमार हाड़ी बताया और ईमानदारी से स्वीकार किया कि उसने 400 रुपये चुराए हैं। इस पर लोगों में आश्चर्य और आक्रोश दोनों देखने को मिले। सुकुमार की यह ईमानदारी थी कि उसने न केवल चोरी की बात मानी, बल्कि खुद ही जेल भेजने की बात भी कह डाली।

IMG 20240910 WA0035 2

इस घटना की सूचना स्थानीय पार्षद और बोरो चेयरमैन चैतन्य माझी को दी गई। चैतन्य माझी तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

IMG 20240918 WA0025

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 1 0
Users Today : 4
Users Yesterday : 22