बेकाबू ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : रविवार संध्या को बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बाराबनी थाना क्षेत्र के गौरेन्डी स्थित भाटास कोलियरी के पास शाम के लगभग छह बजे हुई। मृतक किशोर की पहचान धर्म रुइदास (14) के रूप में हुई, जबकि घायल युवक का नाम विष्णु रुइदास (18) है। दोनों भाई-बहन बाराबनी थाना क्षेत्र के पानुरिया गौरेन्डी के निवासी हैं।

IMG 20240910 WA0035 3

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धर्म और विष्णु रुइदास साइकिल पर सवार होकर आसनसोल-गौरेन्डी सड़क पर जा रहे थे, तभी बेकाबू ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया।

IMG 20240918 WA0025

सूचना मिलने पर बाराबनी पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को तुरंत अस्‍पताल भेजा। हालांकि, अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा जांच के बाद धर्म रुइदास को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि विष्णु रुइदास को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया।

पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की। इस दुखद घटना ने परिवार में शोक की लहर छेड़ दी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 2 1
Users Today : 15
Users Yesterday : 22