ऑल इंडिया योग प्रतियोगिता में सुषुभ्रा घांटी नें प्राप्त किया द्वितीय स्थान

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241021 WA0037

ghanty

बर्नपुर :  बर्नपुर के सुभाष पल्ली मैदान के निकट आयोजित ‘दीपनविता सब पेयेछिड़ असर’ द्वारा दो दिवसीय ऑल इंडिया योग प्रतियोगिता 2024 में राज्यभर से लगभग 200 प्रतियोगियों ने अपनी योगात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में, विशेष रूप से आसनसोल की प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सुब्रत घांटी (मिठू) के पुत्रवधू और घांटी ज्वेल्स के मालिक शुभजीत घांटी की पत्नी, सुषुभ्रा घांटी ने 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग में महिला समूह में द्वितीय स्थान प्राप्त कर परिवार का नाम गौरवान्वित किया।

IMG 20240910 WA0035

प्रतियोगिता के अंतर्गत, सुषुभ्रा घांटी को उनकी अद्वितीय योग क्षमता के लिए मोमेंटो और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। उनके कोच, संपा पॉल ने बताया कि सुषुभ्रा घांटी ने आसनसोल फिटनेस फ्री क्लब के प्रतिनिधित्व में इस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी कड़ी मेहनत से इस सफलता को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सुषुभ्रा का शारीरिक गठन अत्यधिक लचीला है, और यदि वह इसी प्रकार परिश्रम करती हैं, तो वह भविष्य में और भी उच्च स्थान प्राप्त कर सकती हैं।

IMG 20240918 WA0025

इस विशेष अवसर पर बर्नपुर दीपनविता सब पेयेछिड़ असर के कार्यकारी अध्यक्ष, सीजीएम (एच.आर.) सेल-आईएसपी, सुष्मिता राय, जीएम (एच.आर.) सेल-आईएसपी, सब्यसाची दत्ता, अध्यक्ष देवब्रत दत्ता तथा सचिव विश्वजीत नाहा भी उपस्थित थे। इस आयोजन ने योग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 2 1
Users Today : 15
Users Yesterday : 22