दुर्गापूजा 2024 के दौरान जिले में शराब बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि, नया कीर्तिमान स्थापित

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बर्दवान जिले में दुर्गापूजा के अवसर पर इस वर्ष शराब बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई, जिससे एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। वर्ष 2023 की तुलना में इस बार शराब की बिक्री में 2 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दुर्गापूजा के पाँच दिनों में 2023 में 31.3 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी, जबकि इस वर्ष 2024 में यह आँकड़ा बढ़कर 33 करोड़ 19 लाख रुपये तक पहुँच गया।

IMG 20240910 WA0035

आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में 10 करोड़ 30 लाख रुपये की देशी शराब, 15 करोड़ 70 लाख रुपये की विदेशी शराब और 5 करोड़ 10 लाख रुपये की बीयर की बिक्री हुई थी। वहीं, 2024 में इस अवधि में देशी शराब की बिक्री 10.5 करोड़ रुपये तक पहुँच गई, विदेशी शराब की बिक्री 17.2 करोड़ रुपये हो गई, और बीयर की बिक्री 5.49 करोड़ रुपये तक दर्ज की गई। इस तरह से विदेशी शराब की बिक्री में 15 लाख रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि बीयर और देशी शराब की बिक्री में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

पश्चिम बर्दवान जिला पचाई और सीएस सोप एसोसिएशन के जिला कार्यकारी अधिकारी हीरालाल मंडल ने बताया कि शराब की कीमतों में भी वृद्धि हुई है, जिसमें घरेलू देशी शराब की कीमत में 5 रुपये, बीयर में 25 रुपये, और विदेशी शराब में 10 से 20 रुपये तक की वृद्धि हुई है। इसके बावजूद, इस मूल्यवृद्धि का शराब की कुल बिक्री पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है।

IMG 20240918 WA0025

दो वर्षों के तुलनात्मक आंकड़ों के आधार पर, यह स्पष्ट है कि शराब की बिक्री में वृद्धि का यह क्रम लगातार जारी है और दुर्गापूजा के दौरान लोगों की शराब खपत में भी कोई कमी नहीं आई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 2 1
Users Today : 15
Users Yesterday : 22