आसनसोल रेलवे स्टेशन टैक्सी स्टैंड पर विवाद: ठेकेदारी प्रथा का विरोध, बड़ा आंदोलन संभावित

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल रेलवे स्टेशन के टैक्सी चालकों ने मंगलवार को स्टेशन परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि रेलवे प्रशासन की योजना है कि टैक्सी स्टैंड को किसी ठेकेदार के अधीन कर दिया जाए, जबकि वे लगभग 50 वर्षों से यहां पर सेवा दे रहे हैं। टैक्सी चालकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे रेलवे को सीधा भुगतान करने के लिए तैयार हैं, परंतु किसी भी ठेकेदार की दखलंदाजी को स्वीकार नहीं करेंगे।

IMG 20240910 WA0035

टैक्सी चालकों का कहना है कि 1995 तक वे रेलवे को सीधे फीस जमा करते आए हैं, लेकिन अब रेलवे की तरफ से ठेकेदार व्यवस्था को लागू करने का प्रयास हो रहा है, जिसे वे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारी चालकों ने यह भी कहा कि उन्हें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा शाम 5 बजे उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अधिकारी मौके पर नहीं आए, जिससे नाराजगी और बढ़ गई।

इस विरोध प्रदर्शन में तृणमूल श्रमिक संगठन (आईएनटीटीयूसी) के प्रमुख नेता मनोज यादव भी शामिल हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर रेलवे प्रशासन द्वारा टैक्सी स्टैंड को हटाने का कोई प्रयास किया गया, तो संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा। इसी बीच, संगठन के अन्य नेता राजू अहलूवालिया ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया और कहा कि 1981 से ही वे इस टैक्सी स्टैंड को यहां पर देख रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टैक्सी स्टैंड को हटाने का कोई प्रयास किया गया, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

राजू अहलूवालिया ने यह भी कहा कि टैक्सी स्टैंड हटाने को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, न ही कोई सर्कुलर जारी हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी और दलाल किस्म के लोग मिलकर इस टैक्सी स्टैंड को ठेकेदारी प्रथा के तहत हथियाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे किसी भी हालत में सफल नहीं होने दिया जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस के नेता मलय घटक और अभिजीत घटक ने भी इस मुद्दे पर अपना समर्थन जताया और कहा कि टैक्सी चालकों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 2 1
Users Today : 15
Users Yesterday : 22