कृष्ण पाल सिंह को मिला रेल मंत्रालय का मैथली शरण गुप्त पुरस्कार

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

ghanty

आद्रा: रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) के राजभाषा निदेशालय द्वारा सहायक संकेत एवं दूरसंचार अभियंता कृष्ण पाल सिंह को उनके प्रथम काव्य संग्रह “अंतराल” के लिए मैथली शरण गुप्त पुरस्कार योजना के अंतर्गत तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 18 अक्टूबर 2024 को रेल भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

IMG 20240910 WA0035

कृष्ण पाल सिंह वर्तमान में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आद्रा में कार्यरत हैं। उनके इस उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए मंडल रेल प्रबंधक आद्रा श्री सुमित नरूला, अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी आद्रा श्री के एन घोष, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य राजभाषा अधिकारी आद्रा, एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

IMG 20240918 WA0025

गौरतलब है कि मैथली शरण गुप्त पुरस्कार योजना के तहत यह सम्मान साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया जाता है, जिससे हिंदी साहित्य और कवियों का हौसला बढ़ाने में मदद मिलती है। कृष्ण पाल सिंह के काव्य संग्रह “अंतराल” ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तृतीय स्थान को हासिल कर रेलवे के साहित्यिक जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 5 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 37