संत विज्ञानदेव जी के जन्मदिवस पर विहंगम योग का विश्वव्यापी रक्तदान शिविर

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

IMG 20241028 WA0140

ghanty

जामुड़िया :  ब्रह्म विद्या विहंगम योग संस्थान के संत प्रवर श्री विज्ञानदेव महाराज के 46वें जन्मदिवस पर, 28 अक्टूबर सोमवार को संस्थान के विभिन्न आश्रमों में एकसमान समय पर एक विश्वव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। इसी क्रम में महर्षि सदाफल देव आश्रम, निंघा में भी इस पुनीत कार्य का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 23 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। संग्रहित रक्त को तत्पश्चात आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संचित किया गया।

IMG 20240910 WA0035 4

इस दौरान ब्लड बैंक के अनुभवी तकनीशियन सरफराज हक, बिपुल बाउरी और रीना प्रतिहार ने रक्त संग्रहण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। संस्थान के प्रमुख प्रचारक आलोक साहा ने अपने उद्गार में कहा कि संत प्रवर विज्ञानदेव जी के जन्मदिवस को विहंगम योग संस्थान द्वारा ‘विश्व रक्तदान दिवस’ के रूप में प्रतिष्ठापित किया गया है, जिसकी पावन शुरुआत स्वयं संत विज्ञानदेव जी द्वारा रक्तदान से की जाती है।

उन्होंने आगे बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में संस्थान सदैव अग्रणी रहा है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित उमराहां में स्वर्वेद महामंदिर के निर्माण का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है, जहाँ एक साथ 20,000 साधक ध्यान-साधना में संलग्न हो सकेंगे। इसी क्रम में आगामी 6 एवं 7 दिसंबर को संस्थान का शताब्दी महोत्सव वाराणसी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 25,000 कुण्डीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ आयोजित होगा।

IMG 20240918 WA0025

आयोजन में गौ-सेवा, निःशुल्क चिकित्सा, असहायों की सेवा, निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क योगासन शिविर एवं वृहत भंडारे जैसे सेवामूलक कार्य भी व्यापक रूप से संचालित किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्थान के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, आश्रम सह-संयोजक ललन सिंह, कोषाध्यक्ष भोला सिंह, विकास कुमार, आदित्य विश्वकर्मा, गणेश बर्नवाल, सौरव बर्नवाल, लालजी चौधरी एवं संजीत मोदी आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 4 0
Users Today : 34
Users Yesterday : 22