
कुल्टी : 01 नवम्बर, 2024 को ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के मुख्यालय में कोल इंडिया लिमिटेड और ईसीएल के 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का भव्य उत्सव आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर का शुभारंभ अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पण से हुआ, जिसमें उनके साथ वित्त एवं कार्मिक निदेशक मो. अंजर आलम, तकनीकी निदेशक नीलाद्री रॉय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह की अगली कड़ी में, सीएमडी एवं निदेशकों ने गर्व से कंपनी का ध्वज फहराया, जिसके उपरांत सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया, जो सद्भाव और एकता का प्रतीक बनी। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने ईसीएल के अद्वितीय योगदान और उपलब्धियों पर अपने विचार प्रकट किए।
अपने विशेष संबोधन में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता ने कर्मचारियों के समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह से योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

अंत में, इस विशेष अवसर को स्मरणीय बनाने हेतु, विभागाध्यक्षों, जेसीसी सदस्यों, कल्याण बोर्ड सदस्यों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति में कॉन्फ्रेंस हॉल में केक काटकर समारोह का समापन हुआ। इस आयोजन ने कोल इंडिया और ईसीएल की स्वर्णिम यात्रा को सम्मानित करते हुए उनके स्वाभिमान और सामूहिक प्रयासों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया।















Users Today : 4
Users Yesterday : 34