Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने भाईफोटा पर आदिवासी समुदाय संग सांस्कृतिक रंग में रंगीं

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241103 WA0055

ghanty

आसनसोल  : आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने भाईफोटा का पर्व आदिवासी समुदाय के मध्य हर्षोल्लास के साथ मनाया। रविवार को वे क्षेत्र के बाद बड़थल ग्राम स्थित आदिवासी पाड़ा पहुँचीं, जहाँ स्थानीय आदिवासी समाज ने उनके आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक पाल ने न केवल भाईफोटा मनाया बल्कि आदिवासी संस्कृति में पूर्णत: रंगते हुए उनके परंपरागत नृत्य में भी भाग लिया।

विधायक अग्निमित्रा पाल का आदिवासी समुदाय संग नृत्य करते हुए दृश्य, स्थानीय जनता के बीच उत्साह का केंद्र बना रहा। परंपरागत वेशभूषा में सजी हुई आदिवासी महिलाएं और पुरुष, विधायक के साथ नृत्य में मग्न दिखे। तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि विधायक पाल ने पूरे मनोयोग से आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक धारा में खुद को शामिल किया। उनका यह सहभागिता स्थानीय समुदाय के प्रति स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करता है।

IMG 20240910 WA0035 4भाईफोटा के इस विशेष अवसर पर, विधायक ने आदिवासी परंपरा के अनुसार पुरुषों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके प्रति अपना आदर व्यक्त किया। उन्होंने समुदाय के सदस्यों से मिलते हुए व्यक्तिगत रूप से तिलक लगाया, जो कि आदिवासी समुदाय में भाई-बहन के इस पर्व का एक महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है।

IMG 20240918 WA0025इस अवसर पर विधायक अग्निमित्रा पाल ने अपने संबोधन में कहा, “आदिवासी समुदाय के साथ बिताया गया यह समय मेरे लिए अत्यंत प्रिय और आत्मीय है। आदिवासी संस्कृति का समृद्ध इतिहास और उनकी परंपराएं हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। आदिवासी मेरे हृदय के बहुत करीब हैं, और उनके साथ भाईफोटा का पर्व मनाकर मुझे असीम संतोष की अनुभूति होती है।” उन्होंने आदिवासी समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सादगी, संस्कृति और सहृदयता, भारतीय समाज का अभिन्न हिस्सा है और इसे संजोना अत्यंत आवश्यक है।

विधायक के इस सांस्कृतिक सहभागिता और आदिवासी परंपराओं के साथ त्योहार मनाने के इस प्रयास को स्थानीय समाज में बेहद सराहा गया। इस आयोजन ने आदिवासी और शहरी समाज के बीच सौहार्द्र और भाईचारे का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस समर्पण से आदिवासी समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है, जो समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास करता है।

आसनसोल दक्षिण विधानसभा के इस आयोजन ने न केवल आदिवासी समाज की परंपराओं को महत्व दिया बल्कि विधायक अग्निमित्रा पाल के इस भावुक समर्पण ने भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता का एक उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 6
Users Today : 2
Users Yesterday : 64