मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी छठ पूजा का वर्चुअल उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241105 WA0087

ghanty

आसनसोल : पहली बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कर-कमलों से छठ पूजा का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। यह आयोजन आसनसोल के राम गुलाम सिंह तालाब, सिलीकेट फैक्ट्री रोड, मुर्गाशाल में 7 नवंबर को शाम 4 बजे संपन्न होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन का श्रेय राष्ट्रीय बिहारी समाज पश्चिम एवं पूर्व बर्धमान के अध्यक्ष शम्भू नाथ झा को जाता है, जिनके विशेष अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने इस उत्सव का उद्घाटन स्वीकार किया है।

IMG 20240913 WA0084

शम्भू नाथ झा ने इस अवसर को आसनसोल निवासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का छठ महापर्व में वर्चुअल उपस्थिति देना राज्य की सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र को अभिव्यक्त करता है। उनके अनुसार, यह पहला अवसर है जब छठ महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री के स्तर से हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में हर्षोल्लास का वातावरण व्याप्त है।

IMG 20240910 WA0035 4

प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा आयोजन स्थल पर युद्धस्तर पर सफाई कार्य संपन्न कराया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया गया है। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता किया जा रहा है।

IMG 20240918 WA0025

झा ने समस्त राजनैतिक एवं प्रशासनिक प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे राम गुलाम सिंह तालाब पहुंचकर इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनें और इस सांस्कृतिक महोत्सव की गरिमा को और भी बढ़ाएं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 4 5
Users Today : 5
Users Yesterday : 34