एटीएम धोखाधड़ी में संलिप्त जमताड़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज : काली पूजा के दौरान रानीगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएम धोखाधड़ी में संलिप्त कुख्यात जमताड़ा गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस महत्वपूर्ण अभियान को गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया, जिसमें पुलिस की सतर्कता और सक्रियता की सराहना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक की है, जब इस गैंग ने हीरापुर थाना क्षेत्र के चार एटीएम, आसनसोल दक्षिण के चार-पांच एटीएम और अन्य आस-पास के इलाकों में धोखाधड़ी कर लोगों के खातों से राशि निकालने का प्रयास किया था। रानीगंज थाना की साइबर क्राइम टीम ने जैसे ही इन घटनाओं की खबर पाई, तुरंत सक्रिय होकर इन अपराधियों पर निगरानी शुरू कर दी।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 18 वर्षीय जुनैद अली और 28 वर्षीय अरमानुल हक के रूप में हुई है, जो कि आसनसोल के बोतल मस्जिद इलाके के निवासी हैं। रानीगंज में एटीएम धोखाधड़ी का प्रयास करते समय पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। रानीगंज थाना के इंस्पेक्टर विकास दत्ता के पास पहले से ही इन अपराधियों की तस्वीरें मौजूद थीं, जिससे उन्हें पहचानना आसान हो गया।

IMG 20240910 WA0035 4

यह गिरोह विशेष रूप से उन एटीएम ग्राहकों को निशाना बनाता था, जिन्हें एटीएम के इस्तेमाल में कम जानकारी होती थी। धोखे से इनके एटीएम कार्ड, पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर ये अपराधी लाखों रुपये की धोखाधड़ी करते थे। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को कबूल कर लिया है।

IMG 20240918 WA0025

इन्हें आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है, ताकि क्षेत्र में धोखाधड़ी की घटनाओं पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 4 7
Users Today : 7
Users Yesterday : 34