Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

मायाबाजार मोड़ पर दो किराना दुकानों में चोरी से हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

IMG 20241111 WA0100

दुर्गापुर :  दुर्गापुर थाना के डीटीपीएस फाड़ी क्षेत्र के मायाबाजार मोड़, जो एक महत्वपूर्ण और व्यस्ततम मार्ग है, वहां सोमवार की सुबह दो किराना दुकानों में एक ही रात में हुई चोरी की घटना से सनसनी मच गई। चोरों ने दोनों दुकानों में घुसने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए, जिससे स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहली दुकान की एस्बेस्टस की छत और फॉल्स सीलिंग को काटकर भीतर प्रवेश किया। इस दुकान में कैश बॉक्स खोलकर चोर करीब 20-22 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। घटना को अंजाम देने के दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी निष्क्रिय कर दिया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके। सोमवार की सुबह जब दुकान मालिक अभिजीत साव दुकान खोलने पहुंचे, तब इस चोरी का खुलासा हुआ। दुकान के भीतर का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

IMG 20240910 WA0035

दूसरी किराना दुकान में भी चोरों ने शटर का ताला तोड़कर घुसपैठ की। दुकान के मालिक सुमित कुमार बर्णवाल ने बताया कि चोर उनके कैश बॉक्स से लगभग 26 हजार रुपये नकद ले गए। इसके बाद घटना की जानकारी डीटीपीएस फाड़ी को दी गई और पुलिस ने तुरंत जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।

इस घटना पर स्थानीय पूर्व पार्षद लोकनाथ दास ने हैरानी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि मायाबाजार मोड़ पर रात भर वाहनों का आवागमन होता है और पुलिस की गाड़ी भी अक्सर यहां तैनात रहती है। इसके अलावा, तीन सुरक्षा गार्ड भी इस क्षेत्र की पहरेदारी करते हैं, और दो सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। बावजूद इसके, इस तरह की वारदात कैसे संभव हुई? स्थानीय निवासियों ने भी सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता पर संदेह जताया है, और आशंका व्यक्त की है कि संभवतः कैमरे सही ढंग से काम नहीं कर रहे होंगे।

IMG 20240918 WA0025

हालांकि, पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में आवश्यक सुराग मिलने की संभावना है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 6 3
Users Today : 23
Users Yesterday : 34