
आसनसोल : नगर निगम की एक विशेष टीम ने शहर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस टीम का नेतृत्व डेप्युटी मेयर वसीम उल हक़ कर रहे थे। निरीक्षण के क्रम में टीम ने 31 नंबर वार्ड के बेलडांगाल स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर वहां के कार्यों और सेवाओं का जायजा लिया। वसीम उल हक़ ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों से मुलाकात की और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।


वसीम उल हक़ ने बताया कि आज की निरीक्षण यात्रा का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सेवा की उपलब्धता का परीक्षण करना था। बेलडांगाल स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक पाई गई, जहां करीब 70 मरीजों की जाँच की गई। गर्भवती महिलाओं का भी नियमित रूप से चेक-अप किया गया, साथ ही ब्लड टेस्ट और अन्य चिकित्सा परीक्षण भी सुचारू रूप से संपन्न किए गए। आवश्यक दवाइयों का वितरण भी समय पर और सही तरीके से किया गया।

वसीम उल हक़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार आया है।















Users Today : 32
Users Yesterday : 34