नाबालिग लड़की उत्तर प्रदेश से बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार, थाना परिसर में तनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241121 WA0051

ghanty

अंडाल : अंडाल थाना क्षेत्र से लापता 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक अपहरणकर्ता अफसर शेख को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश करने के दौरान अंडाल थाने के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिससे थाना परिसर में तनाव व्याप्त हो गया।

घटना की शुरुआत 9 नवंबर को हुई, जब अंडाल मोड़ स्थित नॉर्थ रोड इलाके से नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर 10 नवंबर को अंडाल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों ने संदेह जताया कि घर के समीप स्थित एक किराए के मकान में रह रहे दो अज्ञात युवक इस घटना में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि लड़की के लापता होने के दिन से वे भी गायब थे।

IMG 20240910 WA0035

लापता लड़की का कोई सुराग न मिलने पर 16 नवंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंडाल थाने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि पुलिस उन युवकों के किराए के घर की तलाशी ले। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की मांग पर ताला तोड़कर घर की तलाशी ली, जहां शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद, प्राप्त सूत्रों के आधार पर अंडाल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में अभियान चलाकर नाबालिग को छुड़ाया।

गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी अफसर शेख को दुर्गापुर महाकमा अदालत में पेश किया गया। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंडाल थाने के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दूसरा आरोपी अब तक गिरफ्तार न होने पर नाराजगी जताई। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। भाजपा का दावा है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया, जिससे सुमन पांडे नामक महिला कार्यकर्ता घायल हो गईं।

IMG 20240918 WA0025

भाजपा नेता रवींद्रनाथ राय ने कहा कि एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। उन्होंने पुलिस से अपील की कि जल्द से जल्द फरार आरोपी को पकड़ा जाए और दोषियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना ने अंडाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 0 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 40