Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमन राज पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : क्षेत्र के प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रमन राज को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने इलाज के दौरान एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ आपत्तिजनक आचरण किया। इस घटना से पूरे शिल्पांचल में सनसनी फैल गई है, क्योंकि डॉ. रमन राज को उनकी चिकित्सा सेवा और उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है।

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल आसनसोल महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉ. रमन राज को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है और आरोपी को आसनसोल अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने एक दिन की पुलिस रिमांड का आदेश दिया।

IMG 20240910 WA0035 4

इस घटना के प्रकाश में आने के बाद से स्थानीय नागरिकों और चिकित्सा जगत में भारी आश्चर्य और आक्रोश व्याप्त है। डॉ. रमन राज इस क्षेत्र के जाने-माने चिकित्सक हैं और उनके विरुद्ध लगे इन आरोपों ने न केवल उनके पेशेवर जीवन को कलंकित किया है, बल्कि समाज में चिकित्सा सेवा की गरिमा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के माध्यम से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर, बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने आवाज उठाई है।

IMG 20240918 WA0025

इस घटना ने एक बार फिर समाज में बाल सुरक्षा और चिकित्सीय नैतिकता को लेकर चिंतन की आवश्यकता पर बल दिया है। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 9 8
Users Today : 58
Users Yesterday : 34