Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

किसानों की फसल पर चला बुलडोजर, नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज : राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित अमृत कुंज आश्रम के समीप बरदही मार्ग के पास पुरानी ग्लास फैक्ट्री के निकट कई वर्षों से खेती-बाड़ी करते आ रहे स्थानीय किसानों की खड़ी फसल पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। इन किसानों का दावा है कि वे लगभग 80 वर्षों से इस भूमि पर पुश्तैनी रूप से खेती कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह जमीन मालिया परिवार ने उनके पूर्वजों को दी थी ताकि वे अपनी आजीविका के लिए यहां खेती कर सकें।

लेकिन शुक्रवार को रानीगंज बोरो दो कार्यालय और स्थानीय पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से उनकी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया गया। किसानों का कहना है कि इस कार्रवाई में लगभग ₹50,000 मूल्य की सब्जियां तबाह कर दी गईं। इन सब्जियों की बिक्री से वे अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। अब उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

IMG 20240910 WA0035 4

किसानों का आरोप है कि स्थानीय पूंजीपति के दबाव में उनकी फसल पर बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने कहा कि जब उनकी फसल नष्ट की जा रही थी, तब रानीगंज बोरो दो कार्यालय के असिस्टेंट इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता और रानीगंज थाने के अधिकारी वहां मौजूद थे। किसानों ने यह भी कहा कि राज परिवार के सदस्यों ने उनके पूर्वजों को यह जमीन खेती के लिए दी थी, लेकिन अब नगर निगम की मिलीभगत से उन्हें अपनी ही जमीन से बेदखल किया जा रहा है।

इस संबंध में जब रानीगंज बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि यह जमीन रॉबिन सेन स्टेडियम के नाम पर नगर निगम की संपत्ति है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर सरकारी वृद्धाश्रम बनाए जाने की योजना है। किसानों को भूमि के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया गया था, लेकिन वे कागजात नहीं दिखा सके। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई।

IMG 20240918 WA0025

किसानों ने नगर निगम पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में कई कारखानों ने अवैध कब्जा किया हुआ है, जिन पर नगर निगम ने ₹300 करोड़ से अधिक का हर्जाना लगाया है। इसके बावजूद नगर निगम ने बड़े पूंजीपतियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया है, लेकिन गरीब किसानों की खड़ी फसल को नष्ट कर दिया गया।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी भूमि पर उन्हें फिर से खेती करने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपनी आजीविका चला सकें। वहीं, नगर निगम का कहना है कि इस स्थान का उपयोग सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से किया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 9 8
Users Today : 58
Users Yesterday : 34