Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

राजनीतिक सौजन्यता का उदाहरण पेश करते हुए तृणमूल विधायक ने सीपीएम विधायक को गले लगाया

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

पांडवेश्वर : पश्चिम बर्दवान जिले के पांडवेश्वर में शुक्रवार को एक अनोखा दृश्य देखा गया जब पूर्व सीपीएम विधायक गौरंग चटर्जी और वर्तमान तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने एक-दूसरे को गले लगाकर सौजन्यता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

गौरंग चटर्जी इस दिन चनचनी कोलियरी क्षेत्र में पार्टी के तহबिल संग्रह के लिए पहुंचे थे। उसी समय तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती वहां से गुजर रहे थे। जैसे ही उन्होंने गौरंग चटर्जी को देखा, उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और उनसे मिलने के लिए उतरे। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और फिर गले लगकर पुरानी यादें ताजा की। इसके बाद दोनों नेताओं ने कुछ देर तक एक-दूसरे से बातचीत की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान दोनों ने मिलकर चोला भाजा खाया।

IMG 20240910 WA0035

गौरंग चटर्जी ने इस मुलाकात को लेकर कहा, “हम हमेशा तख़बिल के लिए चंदा एकत्रित करते रहते हैं। आज भी हम यही कर रहे थे, तभी दो काले वाहन आकर रुक गए। पहले तो समझ में नहीं आया, लेकिन बाद में देखा कि विधायक जी उतर रहे हैं। हम दोनों पहले भी इसी क्षेत्र के विधायक रहे हैं। आज बहुत अच्छा लगा। यही होना चाहिए।”

IMG 20240918 WA0025

नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा, “मैंने तो सीपीएम के नेता को नहीं, बल्कि गौरंगदा को गले लगाया, जो पहले इस क्षेत्र के विधायक थे। काफी समय से उनसे मुलाकात नहीं हुई थी। आज हम दोनों ने बातचीत की, कुशलक्षेम लिया। राजनीति से परे भी लोगों के बीच एक मानवीय संबंध होता है।”

इस घटनाक्रम ने राजनीति में सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रिश्तों की एक मिसाल पेश की, जिसमें व्यक्तित्व और सामाजिक संबंधों को प्राथमिकता दी गई।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 9 8
Users Today : 58
Users Yesterday : 34