Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

आलू-प्याज की महंगाई पर काबू पाने की कोशिश, राज्य सरकार का सख्त रुख

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : सब्जियों की कीमतों में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन आलू और प्याज की ऊंची कीमतें अब भी आम जनता के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। इस समस्या के समाधान हेतु राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल से आलू के बाहरी राज्यों में निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंथ ने नवान्न में महंगाई नियंत्रण पर गठित टास्क फोर्स की बैठक की। बैठक में आलू व्यापारियों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि फिलहाल आलू का निर्यात पूरी तरह बंद रखा जाए। बैठक में आलू, प्याज सहित अन्य सब्जियों के बाजार मूल्य पर गहन चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, टास्क फोर्स के सदस्यों ने जानकारी दी कि बाजार में सब्जियों की आपूर्ति में सुधार हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में गिरावट की संभावना है। प्याज के दाम में भी आंशिक कमी देखी जा रही है। इसके बावजूद, बाजार पर कड़ी निगरानी बनाए रखने का फैसला लिया गया है।

IMG 20240910 WA0035 4

कीमत नियंत्रण के लिए पुलिस थानों को प्रवर्तन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। टास्क फोर्स के सदस्यों को नियमित रूप से बाजार का निरीक्षण करने को कहा गया है ताकि अनियमितताओं पर नियंत्रण रखा जा सके।

गत गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आलू की राज्य से बाहर भेजने की घटनाओं पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने आदेश दिया कि राज्य की आवश्यकता पूरी करने के बाद ही आलू दूसरे राज्यों में भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने आलू व्यापारियों को अपने दैनिक स्टॉक की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया है।

IMG 20240918 WA0025

सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो आलू की सरकारी खरीद आईसीडीएस या अन्य सरकारी योजनाओं के लिए की जाएगी। यह कदम राज्य में आलू की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 0
Users Today : 60
Users Yesterday : 34