Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

उपचुनावों में तृणमूल की विजय, पूरे जिले में उत्साह और जश्न

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर : राज्य के छह विधानसभा उपचुनावों के परिणाम घोषित हुए, जिसमें तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा और अन्य विपक्षी दलों को हराकर सभी सीटों पर विजय प्राप्त की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे राज्य की तरह पश्चिम बर्दवान जिले में भी तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। जगह-जगह मिठाई बांटकर और हरे रंग का गुलाल खेलकर जश्न मनाया गया। पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से दुर्गापुर में विजय रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बिरिंगी मोड़ से शुरू होकर प्रांतिका मोड़ पर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।

IMG 20240910 WA0035 4

रैली में जिला अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती, दुर्गापुर नगर निगम की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी, महिला तृणमूल कांग्रेस की जिला अध्यक्ष असिमा चक्रवर्ती समेत कई नेता उपस्थित रहे।इसी क्रम में पांडवेश्वर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी विजय रैली का आयोजन किया गया। रैली डीवीसी मोड़ से शुरू होकर पांडवेश्वर रेलवे स्टेशन मोड़ पर समाप्त हुई। रैली में ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

IMG 20240918 WA0025

दुर्गापुर-फरीदपुर (लाउदोहा) ब्लॉक में भी तृणमूल कांग्रेस की ओर से विजय रैली निकाली गई। यह रैली बीडीओ कार्यालय से शुरू होकर विधायक कार्यालय के सामने समाप्त हुई। रैली में ब्लॉक अध्यक्ष शतदीप घटक, गौतम घोष और अन्य नेताओं ने भाग लिया।

तृणमूल कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। नेताओं का कहना है कि यह जीत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नीतियों और जनता के भरोसे का परिणाम है। जिलेभर में इस विजय का जश्न जारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 1
Users Today : 61
Users Yesterday : 34