Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

नकली वॉटर प्यूरीफायर के गोरखधंधे का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस ने मोहिशीला सिमुलतला और हिल व्यू इलाके में छापा मारकर नकली वॉटर प्यूरीफायर बनाने और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस को यह जानकारी वॉटर प्यूरीफायर निर्माण कंपनी केंट के अधिकारियों की शिकायत पर मिली। अधिकारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आसनसोल क्षेत्र में उनकी कंपनी के वॉटर प्यूरीफायर के नकली उत्पाद बनाकर बेचे जा रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

IMG 20240910 WA0035 4

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मोहिशीला कॉलोनी के सिमुलतला और हिल व्यू इलाके में नकली वॉटर प्यूरीफायर निर्माण का गोरखधंधा चल रहा है। पुलिस ने इन दोनों स्थानों पर कल रात छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अशोक कुंडू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली वॉटर प्यूरीफायर बनाने में प्रयुक्त उपकरण और सामग्री जब्त की। इन सामग्रियों में वॉटर प्यूरीफायर के नकली ब्रांडिंग, फिल्टर, कवर, और अन्य सामान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन उपकरणों का उपयोग नकली वॉटर प्यूरीफायर बनाने और उन्हें बाजार में असली के नाम पर बेचने के लिए किया जाता था।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस के अनुसार, नकली उत्पाद न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। इस संदर्भ में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने आम जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार के नकली उत्पादों से सतर्क रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित ठिकानों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 2
Users Today : 62
Users Yesterday : 34