Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

रात में बस सेवा की शुरुआत, नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241126 WA0085

ghanty

आसनसोल :  मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की, जो रात में यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सहूलत साबित होगी। मेयर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम की ओर से नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बसों की नाइट सर्विस आरंभ की जाएगी, जो शाम 6 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 6 बजे तक चलेगी। इस निर्णय से रात में यात्रा करने वाले लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

IMG 20240910 WA0035 4

मेयर ने बताया कि इस सेवा के संचालन के लिए आसनसोल नगर निगम एसबीएसटीसी से 10 छोटे और दो बड़े बसों की खरीददारी करेगा। ये सभी बसें नगर निगम के पास आते ही नाइट सर्विस में सक्रिय हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा का उद्देश्य नागरिकों को रात के समय सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है, जिससे रात के समय सफर करना सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।

यह बस सेवा मेन रोड पर आसनसोल से कुल्टी, आसनसोल से बर्नपुर, जमुरिया और रानीगंज तक चलेगी। यह मार्ग शहर के प्रमुख क्षेत्रों को कवर करेगा, जिससे यात्रियों को हर महत्वपूर्ण स्थान तक पहुंचने में कोई समस्या नहीं होगी।

IMG 20240918 WA0025

जब हमने इस फैसले पर स्थानीय लोगों से प्रतिक्रिया ली, तो उन्होंने आसनसोल नगर निगम के इस कदम का स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस सेवा से न केवल यात्रियों को सहूलत मिलेगी, बल्कि रात में यात्रा करने वाले कामकाजी लोगों और अन्य नागरिकों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

आशा जताई जा रही है कि यह नई बस सेवा आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, और नागरिकों को हर वक्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 2
Users Today : 62
Users Yesterday : 34