Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों के खिलाफ पश्चिम बंगाल सहित देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बांग्लादेश में सन्यासी चिन्मय दास प्रभु की गिरफ्तारी और कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं के घरों और मंदिरों को निशाना बनाए जाने के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बांग्लादेश में हो रहे इन अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश अब आसनसोल तक पहुंच चुका है। रविवार को बंगीय हिंदू जागरण संगठन के बैनर तले आसनसोल में एक विरोध जुलूस आयोजित किया गया। इस जुलूस में इस्कॉन, विश्व हिंदू परिषद और अन्य सनातनी समाजों से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल हुए।

IMG 20240910 WA0035

इस जुलूस में भाग लेने वाले लोगों ने हाथों में हिंदुत्व का प्रतीक ध्वज लिया था और बैनर तथा पोस्टरों के माध्यम से बांग्लादेश में हो रहे हिंदू उत्पीड़न का विरोध किया। इसके अलावा, बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। जुलूस ने आसनसोल के विभिन्न इलाकों में परिक्रमा की और फिर समाप्त हुआ।

इस जुलूस में शामिल भाजपा की विधायक अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं का बर्बरतापूर्वक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से सन्यासी चिन्मय प्रभु की अविलंब रिहाई की मांग की और हिंदुओं को पर्याप्त सुरक्षा देने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

IMG 20240918 WA0025

भा.ज.पा. के जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि इस प्रकार के अत्याचार को देखकर हम चुप नहीं बैठ सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातनी समाज सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करवा रहा है।

इस्कॉन के प्रतिनिधियों ने भी बांग्लादेश की स्थिति पर चिंता जताई और मांग की कि चिन्मय प्रभु को बिना शर्त रिहा किया जाए, जिनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए थे, उन्हें फिर से सक्रिय किया जाए और बांग्लादेश सरकार हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 64