Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

आईएसपी स्टील प्लांट ने सेल क्रिकेट चैंपियनशिप 2024-25 का खिताब जीता

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : बर्नपुर इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) की क्रिकेट टीम ने 26 से 30 नवंबर तक बोकारो में आयोजित सेल क्रिकेट चैंपियनशिप 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में सेल की आठ इकाइयों की टीमें—राउरकेला स्टील प्लांट, भिलाई, बोकारो, दुर्गापुर, वीआईएसएल भद्रावती, सेल कॉर्पोरेट ऑफिस नई दिल्ली और एसआरयू (सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट)—ने भाग लिया।

IMG 20240910 WA0035

फाइनल मुकाबले में आईएसपी की टीम ने राउरकेला स्टील प्लांट की टीम को 9 रनों से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईएसपी की टीम ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए। जवाब में राउरकेला की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। इस रोमांचक फाइनल में आईएसपी के खिलाड़ी राजेश पटेल को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार दिया गया।

IMG 20240918 WA0025

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में आईएसपी ने मेजबान बोकारो को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में राउरकेला ने भिलाई को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। पूरे टूर्नामेंट में आईएसपी के खिलाड़ी राजेश पटेल ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया और “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” का खिताब अपने नाम किया।

आईएसपी टीम की इस जीत ने बर्नपुर स्टील प्लांट की खेल प्रतिभा और टीम भावना को प्रदर्शित किया। इस सफलता पर पूरे इस्को परिवार में उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 64