Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

सब्जी व्यापारियों का हाईवे पर प्रदर्शन, तृणमूल नेता पर मारपीट का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

जामुड़िया : जामुड़िया ब्लॉक अंतर्गत खास केंदा सब्जी बाजार के व्यापारियों ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के 2 नंबर ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ राना के खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। सब्जी विक्रेताओं और व्यापारियों ने रानीगंज-सिउड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर जाम लगाकर आवागमन को लगभग 45 मिनट तक बाधित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही जामुड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर हाईवे से जाम हटाने में सफल रही। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे अपना विरोध जारी रखा। सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि सिद्धार्थ राना उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, धमकाते हैं और यहां तक कि मारपीट भी करते हैं।

IMG 20240910 WA0035 4

सब्जी विक्रेता रंजीत बर्णवाल का कहना है कि सब्जी की कीमत पूछने पर सिद्धार्थ राना ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया, और उन्होंने एकजुट होकर राजमार्ग जाम कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन व्यापारी तृणमूल नेता से माफी मांगने की मांग पर अड़े हैं।

IMG 20240918 WA0025

व्यापारियों के आरोपों को सिद्ध करते हुए एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सिद्धार्थ राना रंजीत बर्णवाल को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सिद्धार्थ राना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह केवल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशों का पालन करते हुए किया गया कदम था।

उन्होंने बताया कि फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण आम जनता को भारी असुविधा हो रही है। इसलिए, उन्होंने पंचायत प्रधान और केंदा पुलिस फांड़ी के सहयोग से व्यापारियों से अपील की कि वे फुटपाथ से हटकर अपनी दुकानें लगाएं। राना ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की मारपीट की घटना नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन व्यापारियों के विरोध को लेकर तनाव बरकरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 64