Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

जिला परिषद की बैठक में विकास कार्यों को गति देने और नई टेंडर प्रक्रिया पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बर्द्धमान जिला परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला शासक एस पोन्नाबलम , जिला परिषद के सलाहकार वी. शिवदासन दासु, सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, कर्माध्यक्ष मो. अरमान, कालोबरण मंडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए सलाहकार शिवदासन दासु ने बैठक के प्रमुख निर्णयों पर प्रकाश डाला।

श्री दासु ने बताया कि जिला परिषद के फंड को सशक्त बनाने हेतु गंभीर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रूपनारायणपुर टोल प्लाजा और रानीगंज मार्केट का टेंडर प्रक्रिया लंबित है, जिससे परिषद को आर्थिक क्षति हो रही है। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिसंबर माह में इन दोनों परियोजनाओं के लिए नई टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना टेंडर के किसी भी प्रकार का एक्सटेंशन देना जिला परिषद के हित में नहीं है।

IMG 20240910 WA0035

रूपनारायणपुर टोल प्लाजा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान ऑपरेटरों से बकाया राशि वसूल की जाएगी। हालांकि, कोरोना काल के दौरान उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए आंशिक रियायत देने पर भी विचार किया गया है। दिसंबर में होने वाले टेंडर एक वर्ष की अवधि के लिए होंगे, जिसके नियमों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी बाद में प्रदान की जाएगी।

श्री दासु ने कर्माध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने कार्यक्षेत्र तक सीमित न रहें, बल्कि ब्लॉक स्तर पर बीडीओ, विधायकों और अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और उसकी सुगमता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, कर्माध्यक्षों को यह हिदायत दी गई कि वे अपने-अपने विभागों के अधिकारियों से नियमित संपर्क में रहें और कार्यों की प्रगति पर निगरानी रखें।

IMG 20240918 WA0025

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला परिषद के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यों और टेंडरों के लिए नियमावली कठोर और पारदर्शी होगी। सरकारी योजनाओं में बाधा डालने वाले तत्वों को सख्ती से रोका जाएगा और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

श्री दासु ने कहा कि पश्चिम बर्द्धमान जिला परिषद ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए ठोस पहल की है। यह निर्णय परिषद की आत्मनिर्भरता और जनहितकारी योजनाओं को गति देने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 64