Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु संयुक्त पहल, मिस्ट कैनन डस्ट सप्रेशन वाहन की तैनाती

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज : आसनसोल नगर निगम, पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आसनसोल शाखा), और मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस पहल के अंतर्गत मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र और उसके आसपास मिस्ट कैनन डस्ट सप्रेशन वाहन द्वारा नियमित रूप से सड़कों और हवा में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

विगत कुछ दिनों में रानीगंज के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बढ़ोतरी ने चिंताजनक स्थिति उत्पन्न कर दी थी। इस विषय पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी जोरों पर थे। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस विधायक तापस बनर्जी ने इस संदर्भ में पश्चिम बर्दवान जिले के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रभावी कदम उठाने की मांग की थी। इसके पश्चात, भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर कारखानों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था।

IMG 20240910 WA0035

इन सबके बीच, अब आसनसोल नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, और मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों ने सामूहिक प्रयास करते हुए वायु प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के सहयोग से मंगलपुर क्षेत्र में मिस्ट कैनन डस्ट सप्रेशन वाहन की तैनाती की गई है। इस वाहन से प्रतिदिन दो बार सड़कों और हवा में पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे सड़क की धूल कणों को नियंत्रित किया जा सके और पेड़-पौधों पर जमी धूल साफ हो सके।

IMG 20240918 WA0025

श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड के वाणिज्यिक एजीएम उज्ज्वल चटर्जी ने बताया कि मिस्ट कैनन डस्ट सप्रेशन वाहन की मॉनिटरिंग सभी कारखानों द्वारा मिलकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु सभी उद्योग अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह वाहन वायु में नमी बढ़ाने के साथ सड़कों से उड़ने वाली धूल को भी नियंत्रित कर रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आसनसोल चीफ इंजीनियर सुदीप भट्टाचार्य और नगर निगम के इंजीनियर सौरिंद्र नाथ घोष ने मिस्ट कैनन पहल की सराहना करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी हितधारकों की सामूहिक भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के इस मॉडल को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर निगरानी और क्रियान्वयन आवश्यक होगा।

साझा प्रयासों से रानीगंज क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 64