Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार, 60 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल साउथ और नॉर्थ थाना पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए श्रीस्टिनगर स्थित संगति अपार्टमेंट में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान बिहार के बांका निवासी हरेंद्र सिंह और आसनसोल दुर्गा मंदिर क्षेत्र के ऑटो चालक अवधेश यादव के रूप में हुई है।

महाराष्ट्र निवासी शिकायतकर्ता लखन घोषाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे और पांच अन्य लोगों से लगभग 60 लाख रुपये की ठगी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संगति अपार्टमेंट में छापेमारी कर आरोपियों को धर दबोचा।

IMG 20240910 WA0035

पुलिस को आरोपियों के पास से 10 लाख 74 हजार रुपये नकद, 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण, रेलवे के जॉइनिंग लेटर, एडमिट कार्ड, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, रेलवे परीक्षा के प्रश्नपत्र समेत कई फर्जी दस्तावेज मिले।

गिरफ्तार आरोपियों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने दक्षिण थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में इस पूरे प्रकरण का खुलासा किया।

प्रेस वार्ता में डीसी ध्रुव दास के साथ दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू, कन्यापुर पुलिस फांड़ी के प्रभारी पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती और साउथ पुलिस फांड़ी प्रभारी सीतल नाग उपस्थित थे। डीसी ध्रुव दास ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

IMG 20240918 WA0025प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों का नेटवर्क पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसनसोल तक फैला हुआ था। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों के पास कोलकाता और आसनसोल में दो फ्लैट थे, जहां से वे यह ठगी का रैकेट संचालित करते थे। पुलिस अन्य राज्यों और जिलों में फैले उनके कनेक्शन की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के ठगी के इस संगठित प्रयास से जुड़े कई और खुलासे संभावित हैं। मामले की गहन छानबीन जारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 6
Users Today : 2
Users Yesterday : 64