Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

कुमारपुर में तालाब पर भू-माफियाओं का कब्जा, ग्रामीणों का प्रशासन से संरक्षण की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : शिल्पांचल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भू-माफियाओं और तालाब भरने वालों के खिलाफ असंतोष का माहौल है। इस संदर्भ में कुमारपुर के स्थानीय निवासियों ने तालाब को बचाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व गोवर्धन मंडल ने किया, जिनके नेतृत्व में ग्रामीणों का एक विशाल जुलूस डीएम कार्यालय तक पहुंचा।

IMG 20240910 WA0035 4

गोवर्धन मंडल ने कहा कि कुमारपुर गांव में एक महत्वपूर्ण तालाब था, जिसे पहले नहाने और कपड़े धोने के लिए उपयोग किया जाता था। गांववासियों के अनुसार, बढ़ती जनसंख्या के कारण अब दैनिक उपयोग के पानी की भारी कमी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में स्थित निबंधित (सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्धारित) तालाब, जिसका क्षेत्रफल 1 एकड़ 5 शतक है और दाग संख्या 191 है, अब भू-माफियाओं के कब्जे में है।

विवरण के अनुसार, इस तालाब का स्वामित्व पहले गांव के कुछ परिवारों के पास था, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व कनाईलाल और अन्य व्यक्तियों ने तालाब की संपत्ति का 29 प्रतिशत हिस्सा खरीदी थी। इसके बाद, धीरे-धीरे तालाब को दीवार से घेर लिया गया और रात के अंधेरे में तालाब को भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। जब गांववासियों को इस बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। वर्तमान में तालाब को पूरी तरह से भरने का प्रयास जारी है, जिससे स्थानीय लोग जल संकट की समस्या से जूझ रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस तालाब को बचाने की गुहार लगाई है और इसके संरक्षण के लिए शीघ्र हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह तालाब पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा, जिससे गांववासियों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 6
Users Today : 2
Users Yesterday : 64