Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

तालाब पर कब्जा कर करोड़ों में बेच दी जमीन, आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल उत्तर थानांतर्गत पलाशडीहा मौजा में स्थित एक तालाब की भूमि को भरकर करोड़ों रुपये में बेचे जाने का मामला उजागर हुआ है। नगर निगम और भू एवं भू सुधार विभाग की जांच में पाया गया कि यह भूमि मूलतः एक तालाब की थी, जिसे अवैध रूप से भराई कर व्यवसायिक जमीन के रूप में बेच दिया गया।

जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद नगर निगम ने भू माफियाओं के साथ ही उन खरीदारों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है, जिन्होंने इस अवैध जमीन को खरीदा है। इस मामले में श्यामल कृष्ण राय, तापस नंदी, सरिता देवी, जहांआरा नुसरत, नूर फातिमा, मो. इनुअल हक, रेशमा खातून, फरहाद असलम, मो. फरमान असलम, मो. रेवराज, सायरा बानो, नेहा परवीन, मुर्तुजा खान, मोहम्मद समशेर, स्तरी बानो, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद जहांगीर अशरफ, मोहम्मद शकील, मोहम्मद जाकिर हुसैन, मोहम्मद परवेज़ आलम, गजाला फातमा, सूफिया गजाला, मोहम्मद नूर आलम, दरख्शां नाज़, मोहम्मद जावेद हसन, फरहा नाज, सरफराज अख्तर, आबिदा नशरत, और अहमद अशरफ़ी समेत कई नाम शामिल हैं।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने भू माफियाओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। जिन लोगों ने इन जमीनों को खरीदा था, वे अब गहरे संकट में हैं। प्रशासन की ओर से इन खरीदारों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

IMG 20240910 WA0035

गौरतलब है कि आसनसोल क्षेत्र में अवैध भूमि कारोबार, तालाब भराई और सरकारी भूमि पर कब्जा लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ है। हाल के वर्षों में भू माफियाओं ने बड़े पैमाने पर ऐसी गतिविधियों को अंजाम दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास के क्षेत्रों में भूमि के इस अवैध कारोबार ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। कई सफेदपोश लोग भी इस गोरखधंधे में शामिल बताए जा रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

यह मामला न केवल पर्यावरणीय क्षति का संकेत देता है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही को भी उजागर करता है। पर्यावरणविदों का कहना है कि तालाब भराई से जल स्तर में गिरावट आ सकती है, जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या बढ़ने की संभावना है। वहीं, नगर निगम ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस घटना ने जहां भू माफियाओं और खरीदारों की नींद उड़ा दी है, वहीं प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ा दिया है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस मामले में कठोर कदम उठाकर भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 6
Users Today : 2
Users Yesterday : 64