Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

दुर्गापुर में कल्पतरु मेले को लेकर तृणमूल कांग्रेस में गहरी कलह

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  दुर्गापुर में आगामी कल्पतरु मेले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के भीतर तीव्र विवाद उत्पन्न हो गया है। इस विवाद के केंद्र में मेला समिति और पार्टी के दो गुटों के बीच बढ़ते मतभेद हैं। पुराने मेला समिति के संबंध में स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाहरी लोगों को मेले में अधिक प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में असंतोष पैदा हुआ है।

इस असंतोष के चलते शुक्रवार को तृणमूल के एक गुट ने मेले के स्टॉल बुकिंग केंद्र के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुराने समिति के सदस्यों को वहां से बाहर निकालने की कोशिश की और टेबल पलट कर गुस्से का इज़हार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे सत्तारूढ़ दल की स्थिति और भी कठिन हो गई।

IMG 20240910 WA0035

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, विवाद यहीं थमा नहीं। जानकारी के अनुसार, आगामी 1 जनवरी से कोकओवन थाना क्षेत्र के गैमन ब्रिज मैदान में कल्पतरु मेला शुरू होगा, जो दस दिन तक चलेगा। पुराने मेला समिति की अध्यक्ष और पूर्व मेयर अनिंदिता मुखोपाध्याय के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इस पर तृणमूल के 31 और 39 नंबर वार्ड के अध्यक्षों, देवनारायण सिंह और सुब्रत ब्रह्म ने स्थानीय क्लबों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक नई समिति का गठन करने का निर्णय लिया।

जब शुक्रवार को यह गुट मेले के स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया में हिस्सा लेने पहुंचे, तो उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी। इसी विवाद के चलते मेला स्थल के बाहर तनाव बढ़ गया और एक टेबल पलट दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थिति और भी उथल-पुथल हो गई।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस द्वारा स्थिति नियंत्रण में लाने के बावजूद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मेले में पारदर्शिता की मांग करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि, पूर्व मेयर अनिंदिता मुखोपाध्याय ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि नई समिति के गठन पर जिला के दो मंत्री निर्णय लेंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 6
Users Today : 2
Users Yesterday : 64