Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

विवाह पंचमी पर राम-सीता का पावन विवाह उत्सव संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241206 WA0079

ghanty

आसनसोल : हिंदू पंचांगानुसार प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की पावन वर्षगांठ के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। शिल्पांचल में इस दिन विशेष धार्मिक उल्लास का वातावरण रहता है। मंदिरों में विधि-विधानपूर्वक प्रभु राम और जानकी का विवाहोत्सव आयोजित कर भक्तजन पुण्यलाभ अर्जित करते हैं।

IMG 20240910 WA0035

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार त्रेतायुग में यही वह दिव्य दिवस था जब अयोध्यापति राम और मिथिलेश्वरी सीता ने विवाह बंधन में बंधकर संपूर्ण सृष्टि को आदर्श दांपत्य जीवन का मार्ग प्रशस्त किया था। इस उपलक्ष्य में आसनसोल स्थित जीटी रोड भांगा पाचील के प्राचीन संकटमोचन हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजन-अर्चन और विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधिपूर्वक आयोजित इस पूजा में भाग लेकर प्रभु श्रीराम और माता सीता से सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त किया।

IMG 20240918 WA0025

धार्मिक मान्यता है कि विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की आराधना करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। जिन व्यक्तियों के विवाह में किसी प्रकार का विलंब हो रहा हो, उन्हें इस दिन सच्चे मन से प्रभु श्रीराम और माता सीता का पूजन करना चाहिए। साथ ही, भगवान को विशेष भोग अर्पित करने से दांपत्य जीवन में सौहार्द और मिठास बनी रहती है।

श्रद्धालुओं ने विवाह पंचमी के इस पावन अवसर पर मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना की और मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए कामना की। इस दिन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व शिल्पांचल के जनमानस में उल्लास और आस्था का संचार करता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 6
Users Today : 2
Users Yesterday : 64