कुल्टी : कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के डिसरगड़ इलाके स्थित सकतोड़िया में तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के नेता अमजद अंसारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों और तृणमूल समर्थकों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सड़क के माध्यम से आए दिन ट्रकों और हायवाओं द्वारा अवैध रूप से छाई, कोयला और अन्य सामग्री परिवहन की जाती है। इससे सड़क की स्थिति पहले से ही दयनीय हो चुकी है।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि इन भारी वाहनों की तेज गति से गुजरने के कारण सड़कों पर कोयला, बालू और गिट्टी गिर जाती है, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि इन तेज रफ्तार वाहनों के कारण स्थानीय निवासियों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, और उन्हें इस बात का डर है कि कहीं इन वाहनों की चपेट में आकर कोई अपनी जान न गवा बैठे।

प्रदर्शन के दौरान तृणमूल नेता अमजद अंसारी ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से चल रही है और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन वाहनों का अत्यधिक लोड और तेज रफ्तार सड़क के लिए खतरनाक साबित हो रहा है, और यह स्थिति यदि जल्द ठीक नहीं की गई, तो भविष्य में और अधिक दुर्घटनाएँ हो सकती हैं।
घटना की सूचना मिलने पर सांकतोड़िया पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही इलाके में तेज रफ्तार वाहनों की गति पर अंकुश लगाया जाएगा, ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत किया और सड़क को पुनः चालू किया। में सड़क जाम कर प्रदर्शन, तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग
कुल्टी। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के डिसरगड़ इलाके स्थित सकतोड़िया में तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के नेता अमजद अंसारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों और तृणमूल समर्थकों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सड़क के माध्यम से आए दिन ट्रकों और हायवाओं द्वारा अवैध रूप से छाई, कोयला और अन्य सामग्री परिवहन की जाती है। इससे सड़क की स्थिति पहले से ही दयनीय हो चुकी है।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि इन भारी वाहनों की तेज गति से गुजरने के कारण सड़कों पर कोयला, बालू और गिट्टी गिर जाती है, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि इन तेज रफ्तार वाहनों के कारण स्थानीय निवासियों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, और उन्हें इस बात का डर है कि कहीं इन वाहनों की चपेट में आकर कोई अपनी जान न गवा बैठे।

प्रदर्शन के दौरान तृणमूल नेता अमजद अंसारी ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से चल रही है और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन वाहनों का अत्यधिक लोड और तेज रफ्तार सड़क के लिए खतरनाक साबित हो रहा है, और यह स्थिति यदि जल्द ठीक नहीं की गई, तो भविष्य में और अधिक दुर्घटनाएँ हो सकती हैं।
घटना की सूचना मिलने पर सांकतोड़िया पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही इलाके में तेज रफ्तार वाहनों की गति पर अंकुश लगाया जाएगा, ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत किया और सड़क को पुनः चालू किया।

Users Today : 4
Users Yesterday : 64