Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

बाहरी व्यक्तियों को नौकरियां दी जाने से, स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर : कांकसा क्षेत्र के बांसकोपा निजी स्टील फैक्ट्री के गेट के सामने आज स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें लगाकर अपना विरोध जताया। उनका आरोप है कि क्षेत्र के लोग काम के लिए तरस रहे हैं, लेकिन बाहरी व्यक्तियों को नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तो वे फैक्ट्री गेट के सामने धरना जारी रखेंगे।

स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता सुमंत घोष ने कहा कि “हमने कई बार फैक्ट्री अधिकारियों और तृणमूल श्रमिक संघ से काम की मांग की है, लेकिन वादों के बावजूद कोई परिणाम नहीं निकला। इस स्थिति को देखते हुए हमें यह कदम उठाना पड़ा है। हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं।”

IMG 20240910 WA0035

इस मामले में भाजपा के बर्दवान संगठनात्मक जिले के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बनर्जी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी, “हम धरना जारी रखेंगे और तृणमूल नेताओं के खिलाफ विरोध करेंगे। तृणमूल नेताओं को श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।”

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री अधिकारियों और आरएसएस के बीच गुप्त सांठगांठ के कारण ही स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष रीतब्रत बनर्जी ने इस पर कहा, “हमने श्रमिकों की समस्याओं को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं, लेकिन अब हमें पश्चिम बर्दवान में स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है।”

IMG 20240918 WA0025

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला तृणमूल उपाध्यक्ष उत्तम मुखोपाध्याय ने भाजपा पर पलटवार किया, “बीजेपी के कई फैक्ट्री अधिकारियों के साथ गुप्त संबंध हैं, और यही कारण है कि स्थानीय लोगों को रोजगार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।”

स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने साफ किया कि वे केवल सही लोगों से समाधान चाहते हैं और तृणमूल कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने की बात की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 2
Users Today : 8
Users Yesterday : 64