Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

हाई कोर्ट के निर्देशों के बावजूद अवैध खटालों पर कार्रवाई में नगर निगम की उदासीनता

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241211 WA0032

 

ghanty

रानीगंज : हाई कोर्ट और पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, रानीगंज के डालपट्टी मोड़ स्थित बनारसीलाल गनेड़ीवाला भवन से सटे इलाके में अवैध खटालों को हटाने में आसनसोल नगर निगम पर उदासीनता का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित परिवार के सदस्य शेखर गनेड़ीवाला और सरवन गनेड़ीवाला ने बताया कि वार्ड संख्या 88 में उनकी निजी संपत्ति पर अवैध रूप से मवेशी रखे जा रहे हैं, जिससे न केवल क्षेत्र प्रदूषित हो रहा है, बल्कि उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा भी किया गया है। इस संदर्भ में उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और हाई कोर्ट का सहारा लिया। हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि अवैध खटालों को हटाकर क्षेत्र को प्रदूषणमुक्त किया जाए, लेकिन आदेश का पालन अब तक नहीं हुआ है।

IMG 20240910 WA0035

इसके अतिरिक्त, समीपस्थ छोटेलाल भवन की हालत जर्जर होने के कारण इसे गिराने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। लेकिन निगम ने वहां सिर्फ शाइन बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह इलाका रानीगंज के मध्य में स्थित है और अवैध खटालों के कारण क्षेत्र में स्वास्थ्य और स्वच्छता की स्थिति गंभीर हो चुकी है। सवाल उठाया जा रहा है कि नगर निगम ने ऐसे खटालों को आबादी वाले क्षेत्र में चलाने की अनुमति कैसे दी और अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

रानीगंज बोरो कार्यालय के चेयरमैन मोजम्मिल शहजादा और इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता ने कहा कि जल्द ही अवैध खटालों को हटाने और क्षेत्र को प्रदूषणमुक्त करने का अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम के इस वादे के बाद स्थानीय निवासियों को अब ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 2
Users Today : 8
Users Yesterday : 64