Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

ससुराल में महिला की रहस्यमय मौत, पति गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  दुर्गापुर के आरा कालीगंज क्षेत्र में एक महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे से लटकती हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान रिंकी शिकदर के रूप में हुई है, जिनकी शादी सत्रह वर्ष पूर्व दुर्गापुर के रणबीर शिकदर से हुई थी। रिंकी के पिता और परिवारवालों का आरोप है कि उनके दामाद ने उनकी बेटी की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मृतका के पति रणबीर शिकदर को गिरफ्तार कर लिया है।

IMG 20240910 WA0035 4

रिंकी के परिवार के अनुसार, शादी के बाद से ही रणबीर शिकदर अपनी पत्नी के प्रति संदेह और शक में रहते थे, जिससे पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहता था। रणबीर दुर्गापुर के बिधाननगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम के मालिक हैं। शुक्रवार को रिंकी के पिता और भाई ने कालीगंज स्थित अपने घर पर एक साथ अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन इसके बाद एक बार फिर पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान रिंकी का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, रिंकी को गंभीर हालत में दुर्गापुर उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिंकी के परिवार का कहना है कि यह हत्या है और रणबीर ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसे फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतका के पिता असीस देव की शिकायत पर रणबीर शिकदर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका के पिता ने कहा, “मेरे दामाद ने मेरी बेटी को प्रताड़ित किया और अंततः उसकी हत्या कर दी। मैं न्याय की उम्मीद करता हूं।” पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दुर्गापुर उपजिला अस्पताल और आसनसोल जिला अस्पताल में कराया। अब पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि रिंकी की मौत के पीछे क्या कारण थे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 6
Users Today : 12
Users Yesterday : 64