Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

एटीएम से पैसे निकालने के दौरान सावधान रहें, साइबर अपराधियों का नया हथकंडा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल के उत्तर थाना क्षेत्र के डिपो पाड़ा केएस रोड स्थित एसबीआई के दो एटीएम में साइबर अपराधियों की काली करतूत का पर्दाफाश हुआ। यहां एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे ग्राहकों के खाते से रकम तो कट गई, लेकिन पैसे मशीन से बाहर नहीं आए। इसके बाद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

पुलिस और बैंक अधिकारियों की संयुक्त जांच में पता चला कि अपराधियों ने एटीएम की नकदी निकालने वाली जगह पर एक पतली प्लेट फिट कर रखी थी। इस प्लेट के भीतर दो क्लिप लगाए गए थे, जिनमें पैसे फंस जाते थे। जब जांच के दौरान इसे हटाया गया, तो उसमें फंसे हुए कई नोट बरामद हुए।

IMG 20240910 WA0035

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने 500 रुपये निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल किया। पैसे बाहर नहीं निकले, लेकिन खाते से कटने का संदेश उसके मोबाइल पर आ गया। परेशान होकर वह शिकायत करने बैंक पहुंचा। इसके बाद एक-एक कर कई लोग इसी तरह ठगी का शिकार हुए। शिक्षक संजय सरकार ने भी 1000 रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं निकले। उन्होंने स्थानीय लोगों को बुलाकर घटना की जानकारी दी और पुलिस व बैंक अधिकारियों को सूचित किया।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पाया कि एटीएम की नकदी निकालने वाले हिस्से पर एक पतला प्लेट लगाया गया था। इसे निकालने पर भीतर से दो क्लिप मिले, जो पैसे फंसाने के लिए लगाए गए थे। यह साफ हो गया कि साइबर अपराधियों ने इस तकनीक का इस्तेमाल कर ग्राहकों के पैसे हड़पने का जाल बिछाया था।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। एटीएम से पैसे निकालने के बाद यदि नकदी नहीं मिले, तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें। सावधानी बरतें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने में देर न करें।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 6
Users Today : 12
Users Yesterday : 64