Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

पुस्तकालय मंत्री सिद्धिकुल्ला चौधरी का तीखा बयान, भारत की ताकत पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  दुर्गापुर के सिटी सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल के पुस्तकालय मंत्री सिद्धिकुल्ला चौधरी ने घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्र सरकार और पड़ोसी देश बांग्लादेश को आड़े हाथों लिया। राज्य के पंचायत एवं ग्रामोन्नयन सहकार मंत्री प्रदीप मजूमदार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में उन्होंने सिटी सेंट्रल लाइब्रेरी की दूसरी मंजिल का उद्घाटन किया।

IMG 20241215 WA0030

सिद्धिकुल्ला चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी और बांग्लादेश पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को किसी भी प्रकार की धमकी सहन नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हम 142 करोड़ भारतीय हैं और वे केवल 18 करोड़ हैं। अगर हम सब एक साथ पानी मुंह में लेकर कुल्ला कर दें, तो उनका क्या होगा? यह बात वे समझ लें।”

IMG 20240910 WA0035 4

चौधरी ने यह बयान भारत की ताकत और एकता का प्रतीक बताते हुए दिया। उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि बांग्लादेशियों को भारत की सीमाओं पर घुसपैठ करने के लिए प्रेरित करने के बजाय अपनी सरकार से बेहतर जीवन के लिए बात करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन लगातार बांग्लादेश को उकसाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन भारत को अपनी ताकत और संप्रभुता बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भारत सरकार सतर्क रहे और उचित कदम उठाए, तो किसी भी प्रकार का बाहरी खतरा भारतीय नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

IMG 20240918 WA0025

इस अवसर पर जिलाधिकारी एस पन्नाम्बलम , आसनसोल दुर्गापुर विकास परिषद के अध्यक्ष कबी दत्त, दुर्गापुर के महकमा शासक सौरव चट्टोपाध्याय, प्रशासक मंडल की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखोपाध्याय, और अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रशांत शुक्ला सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पुस्तकालय के महत्व और उसके विकास पर जोर दिया गया।

सिद्धिकुल्ला चौधरी के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उनके तीखे शब्दों को भारत की शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 6
Users Today : 12
Users Yesterday : 64