Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

कोलफील्ड्स परियोजना से परेशान ग्रामीणों का दौरा कर बोले जितेंद्र तिवारी, “नुकसान की भरपाई जरूरी”

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

जामुड़िया :  जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बीजपुर ग्राम स्थित बाउरी पाड़ा इलाके में कोल परियोजना से हो रही समस्याओं के मद्देनजर आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की परियोजना के कारण स्थानीय निवासियों को हो रही दिक्कतों का जायजा लिया। निरंतर ब्लास्टिंग के चलते ग्रामीणों के घरों को हुए नुकसान को देखते हुए उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए प्रशासन और परियोजना प्रबंधन पर सवाल उठाए।

ग्रामीणों से संवाद के दौरान उन्होंने ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया और कहा कि किसी भी परियोजना के संचालन से पहले विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाती है। उसमें परियोजना के आसपास के क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभावों का भी अध्ययन किया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के डीपीआर में केवल कोयला उत्खनन पर ध्यान केंद्रित किया गया और स्थानीय निवासियों के जीवन और संपत्ति पर पड़ने वाले प्रभाव को अनदेखा किया गया।

IMG 20240910 WA0035

“प्राकृतिक संसाधनों का दोहन, नागरिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं”

जितेंद्र तिवारी ने स्पष्ट कहा कि ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) के परिचालन पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि स्थानीय निवासियों की मेहनत से बनाए गए घरों को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा, “अगर किसी ने अपने जीवन भर की कमाई से मिट्टी का घर बनाया है, तो उसे नुकसान पहुंचाने का हक किसी को नहीं है। यह लड़ाई उनके अधिकारों के लिए है।”

उन्होंने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले नेता स्कूल, अस्पताल और सामुदायिक हॉल का उद्घाटन करते थे। लेकिन आज टीएमसी के विधायक और नेता कोलियरी में “पैच” का उद्घाटन कर रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वे आम जनता के हितों के बजाय किसके साथ खड़े हैं।

IMG 20240918 WA0025

तिवारी ने यह भी कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह परियोजना से होने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाए। ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाने की भरपाई के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया।

जामुड़िया क्षेत्र के इस गंभीर मसले को लेकर तिवारी के इस दौरे ने क्षेत्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 6
Users Today : 12
Users Yesterday : 64