Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

राष्ट्रीय एकता शिविर का उद्घाटन, देशभर के युवाओं का संगम

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज :  रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में सोमवार से केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर (नेशनल इंटीग्रेशन कैंप-2024) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. छवि दे, एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार, बीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमिताभ बसु, स्थानीय विधायक एवं गर्वनिंग बॉडी के अध्यक्ष तापस बनर्जी, मालिया मेमोरियल सोसाइटी के सदस्य अनुराधा मालिया सराफ, सनिया मालिया और बिठ्ठल नाथ मालिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

IMG 20240910 WA0035

शिविर में देश के 17 राज्यों से 210 प्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्हें समाजसेवा और राष्ट्रीय एकता के विचारों को आत्मसात करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में भगत सिंह कोश्यारी ने अपने संबोधन में कहा, “राष्ट्रीय सेवा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि हम स्वार्थ त्यागकर समाज की सेवा में जुटें, तो राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ किया जा सकता है।” उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उदाहरण देकर बताया कि हमारी विविधताओं में एकता की जड़ें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से कितनी गहरी हैं।

कोश्यारी ने 370 अनुच्छेद हटाने को देश की एकता की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने संस्कृत और भारतीय भाषाओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी जड़ों से जुड़ना चाहिए। स्वच्छता और स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता देने की बात करते हुए उन्होंने कहा, “स्वच्छ भारत अभियान हो या भाषाई सम्मान, यह राष्ट्रीय गौरव की पहचान है।”

IMG 20240918 WA0025

विधायक तापस बनर्जी ने विविधता में एकता की भारतीय परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा, “हमारी 390 से अधिक भाषाएं, संस्कृतियां और परंपराएं हमारी ताकत हैं। बंदे मातरम का स्वर हर भारतीय को एक सूत्र में बांधता है।”

कार्यक्रम में मालिया मेमोरियल सोसाइटी की अहम भूमिका रही। अनुराधा मालिया सराफ ने कहा, “राष्ट्रीय एकता का संस्कार बचपन से शुरू होना चाहिए। हमें बच्चों को ऐसी शिक्षा देनी चाहिए जो देशभक्ति और राष्ट्रीय पहचान को बढ़ावा दे।”

समारोह में धन्यवाद ज्ञापन तुषार कांति बनर्जी ने दिया। यह शिविर युवा प्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणादायक मंच बनकर राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 6
Users Today : 12
Users Yesterday : 64